The oldest tree in the world
Oldest Tree: ये है दुनिया का सबसे पुराना पेड़, उम्र है करीब 5484 साल
World's Oldest Tree: चिली के दक्षिणी इलाके में मौजूद एक नेशनल पार्क में दुनिया का सबसे पुराना पेड़ मौजूद है. इसकी उम्र 5000 साल से भी ज्यादा है. हैरानी की बात ये है कि इतने सालों से ये पेड़ सुरक्षित है. हरा-भरा है. आइए जानते हैं इसके बारे में...
दक्षिणी चिली (Southern Chile) के अलर्स कोस्तेरो नेशनल पार्क (Alerce Costero National Park) में दुनिया का सबसे पुराना पेड़ (World's Oldest Tree) है. यह एक साइप्रेस ट्री (Cypress Tree) है. जिसे हिंदी में सनौवर कहते हैं. सबसे पुराना कहने का मतलब है कि इस पेड़ की उम्र धरती पर मौजूद सभी पेड़ों से ज्यादा है. इसलिए वैज्ञानिक इसे 'ग्रेट ग्रैंडफादर' भी बुलाते हैं.
पेरिस स्थित क्लाइमेट एंड एनवायरमेंटल साइंसेस लेबोरेटरी के इकोलॉजिस्ट जोनाथन बारिचविच ने बताया कि इस साइप्रेस ट्री की उम्र 5484 साल हैं. हमने इसकी उम्र, आकार, फैलाव आदि का पता कंप्यूटर मॉडल से जांचकर पता लगाया है. यह एक विलुप्त होती प्रजाति का पेड़ है.
जोनाथन ने बताया कि कंप्यूटर मॉडल के जरिए हमने इसके 80 फीसदी विकास की कहानी पता कर ली है. सिर्फ 20 फीसदी संभावना बनती है कि यह पेड़ बताई गई उम्र से कम समय का हो. क्योंकि इस पेड़ का तना 4 मीटर व्यास का है. इसलिए इसके रिंग्स की गणना नहीं की जा सकती थी. इस पेड़ ने पिछले सबसे बुजुर्ग पेड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.




Comments
Post a Comment